हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती है। आज उनके दुनिया भर में लाखों, करोड़ों फैंस हैं। वे अपने सॉन्ग्स के साथ अपने लुक्स के कारण भी चर्चा में रहती है और सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर करतु रहती है। अब सपना ने ब्राइडल जोड़े में अपनी तस्वीरें शेयर की है जो काफी वायरल हो रही है।

सपना ने लाल कलर के लहंगे में फोटोशूट करवाया है। दुल्हन के इस लिबाज में सपना बेहद ही सुंदर और आकर्षक नजर आ रही है और फँस उनके इस लुक की काफी तारीफ़ भी कर रहे हैं। ये लुक सपना के बाकी लुक्स से काफी अलग है। तस्वीरें शेयर करते हुए सपना ने लिखा-चिंता करने से आपकी कल की परेशानियां दूर नहीं हो जाएंगी। ये आज की शांति को भी भंग कर देंगी।

लोग उनकी तस्वीरों को बेहद पसंद कर रहे है और इस पर कमैंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया- आप बहुत सुंदर हो। वहीं दूसरे यूजर ने हार्ट और फायर वाली इमोजी पोस्ट की हैं।

हाल ही में सपना चौधरी के तीन गाने घुंघरु, स्लेट बरती और घाघरा रिलीज हुए हैं। इन गानों पर लाखों में व्यूज हैं। सपना इन दिनों क्राइम सीरीज शो मौका-ए-वारदात में भी नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ मनोज तिवारी और रवि किशन भी होस्ट करते नजर आ रहे हैं।

सपना चौधरी अप भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वह निरहुआ के साथ फिल्म मिशन मजनू में नजर आने वाली है।

Related News