इंटरनेट डेस्क |रणबीर कपूर की 'संजू' फिल्म ने रिलीज़ होने के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की और इसी के साथ फिल्म सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के पहले दिन के कलेक्शन रिकॉर्ड को तोड़ सकती है। यह इस साल की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्म है जिसका कारण इसका अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक होना और दूसरा राजकुमार हिरानी का निर्देशन है जो कि बॉलीवुड के सबसे निर्देशक माने जाते है। इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में है।

संजू इस साल रेस 3 के बाद भारत में सबसे ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ होने वाली फिल्म है जो कि 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ हो रही है वहीं फिल्म भारत के बाहर 65 से ज्यादा देशों में 1300 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज़ हो रही है। यह रणबीर कपूर और निर्देशक राजकुमार हिरानी दोनों के लिए ही सबसे ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज़ होने वाली फिल्म है।इस फिल्म को दर्शकों से पॉजिटिव रेस्पोंस मिला है और फिल्म ने एडवांस बुकिंग से ही 20 करोड़ से ज्यादा कमा लिए है। सुबह के शो अधिकतर थिएटर्स में हॉउसफुल रहे और इसके बाद के शो भी कुछ ऐसे ही रहने की उम्मीद है। प्रारम्भिक ट्रेंड्स के अनुसार संजू पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30 से 35 करोड़ रूपये कमा सकती है।

अगर फिल्म पहले दिन इतनी कमाई करने में सफल रहती है तो यह राजकुमार फिल्म की फिल्म पीके के 26.63 करोड़ और रणबीर कपूर की फिल्म 21.56 करोड़ को पीछे छोड़ देगी। इतना ही नहीं बल्कि इतने कलेक्शन के साथ सलमान की फिल्म रेस 3 को पीछे छोड़कर इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है जिसने पहले दिन 28.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।

फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत और विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म में रणबीर के साथ सोनम कपूर, मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा, परेश रावल, जिम सरभ और विकी कौशल मुख्य भूमिका में है।

Related News