इंटरनेट डेस्क। भारत की मशहूर टेनिस खिलाड़ी प्लेयर सानिया मिर्जा का अपने पति पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से तलाक हो चुका है। खबरों के अनुसार, सानिया और शोएब के करीबी दोस्त द्वारा इस बात की पुष्टि की गई है। सानिया मिर्जा ने अपने खेल के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है।

क्या आपको पता है कि सानिया मिर्जा एक बॉलीवुड अभिनेता से विवाह करना चाहती थी। इस बात को उन्होंने नेशनल टीवी पर भी स्वीकार किया था। भारत की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने करण जौहर के चर्चित चैट शो कॉफी विद करण में इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जब उनसे पूछा गया कि वह रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर में से किस बॉलीवुड अभिनेता के साथ विवाह करना चाहेगी। इस पर उन्होंने रणबीर कपूर का नाम लिया था। सानिया कपूर का नाम शाहिद कपूर के साथ भी जोड़ा जा चुका है।

Related News