बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के जीवन से जुड़ी बहुत बुरी खबर सामने आई है। दबंग खान सलमान खान का प्यार अब इन दुनिया में नहीं रहा है। इस बात की जानकारी खुद सलमान खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। जी हां, उसे सलमान खान के जीवन का पहला प्यार कहना कुछ गलत नहीं होगा।

सलमान खान का प्यार और कोई नहीं बल्कि उनका पालतू कुत्ता ‘माय लव’ है और अब वो इस दुनिया में नहीं रहा है। ‘माय लव’ का निधन हो गया है जिसकी वजह से सलमान खान बहुत ही दुखी है। सलमान खान अपने डॉगी ‘माय लव’ से बहुत प्यार करते थे। सलमान खान ने इस बात की जानकारी देने के लिए ‘माय लव’ की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और इसके साथ एक मैसेज लिखा- ‘मेरा सबसे खूबसूरत कुत्ता ‘माय लव’ इस दुनिया से चला गया, भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।’

सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर हैंडल पर दो ट्वीट शेयर किए और अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। सलमान खान के फैंस उनके दुख में उनका साथ देते हुए नजर आ रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

सलमान खान अपने पालतू कुत्तों पर लाखों रुपए का खर्चा करते हैं। इन पालतू कुत्तों की देखभाल के लिए उन्होंने कई लोग रखे गए हैं।

Related News