एक्ट्रेस सोमी अली सलमान खान का पहला प्यार थीं। लेकिन अब खुलासा हुआ है कि सोमी अली नहीं थीं उनका पहला प्यार बल्कि "शाहीन जाफरी" एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की मौसी उनका पहला प्यार थीं।
मशहूर पत्रकार और लेखक जसीम खान ने सलमान खान की बायोग्राफी लिखी है। इसमें उन्होंने खुलासा किया है कि सलमान की पहली गर्लफ्रेंड हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक अशोक कुमार की पोती शाहीन जाफरी थीं। उनकी किताब के अनुसार सलमान खान को शाहीन जाफरी से 19 साल की उम्र में प्यार हुआ था।
जसीम खान की किताब के मानें तो शाहीन जाफरी सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं। उन दिनों सलमान अपनी लाल रंग की स्पोर्ट्स कार लिए सेंट जेवियर्स कॉलेज के सामने खड़े दिखा करते थे। वह शाहीन जाफरी का कॉलेज के गेट पर घंटों इंतजार करते थे।

कियारा आडवाणी ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'मेरी मां सलमान सर को लंबे समय से जानतीं हैं। वो अक्सर मेरी मां को कहा करते थे कि एक दिन वह बड़े स्टार जरुर बनेंगे। मेरी मां ने सलमान सर को शाहीन मौसी से परिचय करवाया था और दोनों ने कुछ समय के लिए एक-दूसरे को डेट भी किया था।

'बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान फिल्मों के अलावा कई हीरोइनों के साथ रिश्ते और डेट करने की वजह से चर्चा में रह चुके हैं। उनका नाम बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है | सलमान खान ने एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने में भी मदद की थी।

सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' की इसमें उनके साथ कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसमे अभी से यह मूवी सुर्खिया बटोर रही है|

Related News