इंटरनेट डेस्क| सलमान खान बॉलीवुड के वो अभिनेता बन गए है जिनकी फिल्में हमेशा ही सुपरहिट जाती है बल्कि वो न्यूकमर्स को खुद फिल्मों में लॉन्च करते है। भाईजान ने पहले भी कई न्यूकमर्स को खुद लॉन्च किया है और खबरें आ रही है कि सलमान खान जल्दी ही अपने करीबी दोस्त की बेटी को बॉलीवुड में लॉन्च कर सकते है।

आज अभिनेत्री नूतन को कौन नहीं जानता। वह हिंदी सिनेमा की एक बहुत ही लोकप्रिय अभिनेत्री थीं। नूतन की सुंदरता मिस इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित की गई थी। वह इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली पहली महिला थीं। नूतन ने 50 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है और कई अन्य पुरस्कारों के अलावा फिल्मफेयर अवॉर्ड्स छह बार जीते हैं। नूतन के सबसे बड़े बेटे मोहनिश बहल बॉलीवुड उद्योग के एक प्रसिद्ध चेहरे हैं।

अब ऐसी खबरें हैं कि मोहनिश की बड़ी बेटी प्रणुतन भी बॉलीवुड उद्योग में जल्द ही कदम रखने जा रही हैं। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान उन्हें लॉन्च करने जा रहा है।

खबरें आ रही है कि दबंग खान अपने प्रॉडेक्शन में नीतीन काकर की आने वाली फिल्म के माध्यम से अपने करीबी दोस्त की बेटी लॉन्च कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू होगी।

प्रणुतन दिखने में बहुत ही सुंदर है। कुछ समय पहले, फोटोशूट के कारण प्रणुतन लाइमलाईट में आई थी। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। मोहनिश की तरह उनकी बेटी प्रणुतन भी गपशप का हिस्सा बनना पसंद नहीं करती हैं।

Related News