बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चे में रही है। हाल में सलमान ने अपना 53वां जन्मदिन 27 दिसंबर को पनवेल में अपने फार्महाउस पर मनाया था। इस मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी, लेकिन एक बार फिर से सलमान खान चर्चे में है ,क्योकि इस बार बर्थडे पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पहुंची थी।

खबरों के मुताबिक यूलिया ने इस मौके पर सलमान को एक खास गिफ्ट भी दिया है। यूलिया ने सलमान खान को एक गोल्डेन ओरथोडॉक्स क्रूसिफिक्स पेंडेंट दिया है। ये खास पेंडेंट रोमेनियन स्टाइल में बना हुआ है।

सलमान ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है जिसमे उन्होंने वही पेंडेंट पहने केक काटते दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के दौरान अधिकांश समय सलमान और यूलिया एक साथ ही नजर आए।

Related News