करीना कपूर-सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होती रहती है। तैमूर पैदा होने के बाद से ही सबसे पॉपुलर स्टार किड बने हुए है। लेकिन क्या आप जानते है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली तैमूर की इन तस्वीरों की कीमत कीतनी होती है?

सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा बटोरने वाले तैमूर की तस्वीरें बहुत महंगी होती है। इस बात का खुलासा खुद छोटे नवाब और उनके पिता सैफ अली खान ने खुद करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण पर किया।

करण ने चेट शो के दौरान सैफ अली खान ने कई सवाल किए और उन्होंने उन सवालों के जवाब भी दिए। इसी दौरान करण ने सैफ से तैमूर से जुड़े कुछ सवाल भी किए। करण जौहर के साथ बातचीत में सैफ ने इस बात के बारे में भी बताया कि "तैमूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं उनकी कीमत 1500 रुपये प्रति फोटो होती है। "

सैफ के मुताबिक " इस बात की जानकारी उन्हें उनके ससुर रणधीर कपूर ने दी थी और बताया था कि Paparazzi तैमूर की फोटो के लिए ये कीमत लेते हैं। "

Related News