सीबीआई ने मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, केस में नए-नए दावे भी सामने आ रहे हैं। अब एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सुशांत की मौत के अगले दिन रिया चक्रवर्ती कूपर हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में उनकी बॉडी के पास करीब 45 मिनट तक रही थीं। इससे संबंधित एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया जा रहा है।

दावा है कि एक विडिओ हाथ लगा है रिया का एक वीडियो लगा है, जिसमें रिया अस्पताल की मॉर्चुरी में जा रही हैं और वहां से करीब 45 मिनट बाद बाहर निकलती हैं। वीडियो 15 जून की सुबह का बताया जा रहा है। इसमें रिया के साथ दो लड़के और एक लड़की भी नजर आ रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इनमें जो लड़की है, वह श्रुति मोदी है। जबकि दोनों लड़कों में एक रिया का भाई शोविक और दूसरा सुशांत का हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा बताया जा रहा है।


वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि रिया को मॉर्चुरी में जाने की इजाजत कैसे मिली? क्योंकि मॉर्चुरी प्रतिबंधित क्षेत्र होता है, जिसके अंदर पुलिस और मृतक की फैमिली मेंबर्स की इजाजत के बिना कोई भी नहीं जा सकता।

Related News