सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस की जांच का सामना कर चुकी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने अपना व्हाट्सऐप डीपी बदल लिया है, फोटो में रिया और सुशांत को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड को एक महीने होने जा रहे हैं, इस दौरान रिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ भी पोस्ट नहीं किया, मगर व्हाट्सऐप पर उन्होंने अपना डिस्पले फोटो सुशांत सिंह के साथ लगा दिया है।

बताया गया कि सुशांत सिंह के साथ रिया के रिश्ते पिछले एक साल से थे,पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों साल के आखिर में शादी करनेवाले थे। अपनी मौत से पहले सुशांत सिंह ने रिया को कॉल किया था मगर उसका कोई जवाब नहीं मिला, सुशांत सिंह के अचानक उठाए घातक कदम से लोग जिम्मेदार बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े स्टार्स और प्रोडक्शन कंपनियों को मान रहे हैं।

Related News