बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के घर पर शहनाइयां बजना शुरू भी हो गई हैं। शादी में आने वाले मेहमानों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। अनिल कपूर और सुनीता कपूर भी अपनी छोटी बेटी को खुशी- खुशी विदा करने के लिए तैयार हैं। सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर आज अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। रिया की शादी में उनके तमाम कजिन्स और करीबी दोस्तों का आना भी शुरू हो गया है।रिया और करण की शादी अनिल कपूर के मुंबई के जुहू स्थित बंगले से हो रही है। जहां पर एक- एक कर मोहमानों और परिवार के लोगों का आना शुरू हो गया है। अनिल कपूर के घर के बाहर तमाम सेलिब्रिटी जर्नलिस्ट खड़े हैं जो आने वाले मेहमानों की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। रिया कपूर की शादी में उनके चाचा बोनी कपूर, संजय कपूर अपने परिवार के साथ पहुंचे हैं।


शनाया कपूर और खुशी कपूर शादी में एक सा थ पहुंची हैं। जहां खुशी कपूर पीले रंग के लहंगे में खूबसूरत नजर आ रही थीं तो वहीं मस्टर्ड रंग के लहंगे में शनाया ने भी कहर बरपाया। बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर बेटी अंशुला कपूर भी शादी में शामिल होने पहुंची हैं। अपनी कजिन की शादी के लिए अंशुला ने लाल रंग का लहंगा चुना। तो वहीं नीले रंग के कुर्ते में अर्जुन कपूर भी नजर आए।

रिया कपूर और करण बूलानी आज कुछ करीबी दोस्तों और परिवार वालों के बीच शादी करने जा रहे हैं। जिसके बाद सभी लोगों को शादी की पार्टी भी दी जाएगी। शुक्रवार की शाम को अनिल कपूर के घर पर प्री- वेडिंग पार्टी का भी आयोजन किया गया। जिसमें करण बूलानी भी शामिल हुए थे। बता दें कि करण और रिया करीब 13 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म से रिया कपूर ने प्रोडक्शन में कदम रखा था और करण भी फिल्म में पहली बार असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे। यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई थी जो अब अब शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

Related News