बॉलीवुड में वैसे तो आये दिन रिश्ते को बनते बिगड़ते देखते है। लेकिन एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बिच अफेयर की अफवाह काफी टाइम से उड़ रही है। अफवाह को जोर देते कभी दोनों एक रेस्त्रां से बाहर निकलते तो कभी शॉपिंग करते हुए हम उन्हें स्पोट करते है। लेकिन दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर स्वीकार नहीं किया है। हाल ही में एक चैट शो के दौरान करन जौहर ने अर्जुन से अपने सिंगल स्टेटस को लेकर सवाल किया तो अर्जुन ने इन डायरेक्टली रूप से वे खुद पर सिंगल का टैग हटाते हुए स्वीकार किया की अब वे सिंगल नहीं है।

उधर मलाइका अरोड़ा की बात करें तो हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपना यूजर नाम मलाइका अरोड़ा खान से बदल कर मलाइका अरोड़ा कर दिया है। खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। नये साल की पार्टी भी दोनों ने एक साथ सेलेब्रेट की है।


वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर इन दिनों फिल्म 'पानीपत ' की शूटिंग कर रहे है। ये फिल्म इस साल के आखरी दिनों में 6 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में संजय दत्त और कृति सेनन भी नज़र आएंगे। उसके आलावा अर्जुन 'संदीप और पिंकी फरार' और 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' फिल्म में भी दिखाई देंगे।

मलाइका अरोड़ा की बात करें तो वे इन दिनों टीवी रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' में काम कर रही है।

Related News