सुशांत सिंह राजपूत मामले में अब नए खुलासे सामने आए हैं। जी हां, रिया चक्रवर्ती इस समय सुशांत के मामले में सवालों के घेरे में हैं। वहीं अब खबर आई है कि रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल सामने आई है। दरअसल, ये कॉल डिटेल्स पिछले 1 साल की हैं। सामने आई कॉल डिटेल के मुताबिक, रिया ने पिछले एक साल के दौरान 16 बार फिल्म निर्देशक महेश भट्ट को फोन किया था। वैसे, आपको पता होगा कि सुशांत की मौत के बाद महेश भट्ट के साथ रिया की कई तस्वीरें सामने आई थीं और उन्हें ट्रोल किया गया था।

कॉल डिटेल की बात करें तो रिया ने पूरे 1 साल में अपने पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती को 1122 बार कॉल किया। उसी समय, उसने अपने भाई शॉविक को 886 बार फोन किया। इसके साथ, रिया ने अपनी मैनेजर श्रुति मोदी को 808 फोन कॉल किए। आपको यह भी बता दें कि श्रुति मोदी सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-बिजनेस मैनेजर रही हैं। वहीं, सुशांत मामले में सीबीआई की एफआईआर में श्रुति मोदी का नाम भी दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ भी की जा रही है।

इसके अलावा, रिया ने पिछले 1 साल में अपनी मां संध्या चक्रवर्ती को 537 बार फोन कॉल किए। आपको बता दें कि इस समय पुलिस ने अपनी जांच में इस कॉल रिकॉर्ड को महत्वपूर्ण माना है और जांच तेजी से चल रही है। अब अन्य कॉल विवरणों के बारे में बात करते हैं, रिया ने 20 और 24 जनवरी 2020 के बीच 5 दिनों में लगभग 25 बार सुशांत सिंह राजपूत को फोन किया, और सुशांत इन दिनों चंडीगढ़ में अपनी बहन के साथ थे। इसके अलावा, रिया के खिलाफ कई अन्य बातें सामने आई हैं जो चौंकाने वाली है।

Related News