बॉलीवुड में हाल ही में दो बड़ी शादियां हुई हैं,एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध गई हैं। हाल ही में दीपिका रणवीर ने मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी थी जिसमें बॉलीवुड के बहुत से हस्तियां शामिल रहे। लेकिन पार्टी में सलमान खान नहीं दिखे। ऐसे में ये काफी लोगों के मन में सवाल है कि सलमान खान आखिर रणवीर दीपिका के रिसेप्शन में क्यों नहीं आए थे। वैसे सिर्फ दीपिका ही नहीं सलमान प्रियंका चोपड़ा की शादी में भी नहीं आये।

बता दें कि दिल्ली में फिल्म भारत की शूटिंग हो रही है लेकिन सलमान खान इस समय इंडिया के बाहर है। वो अपने दोस्त दिव्यांका और कुनाल की शादी एंजॉय कर रहे है।

यही नहीं उन्होने इस शादी में जमकर डांस किया और कमाल खान के साथ मिलकर ओ ओ जाने जाना पर परफॉर्म भी किया। यही कारण है कि सलमान खान इन दोनो बड़े रिसेप्शन और शादी का हिस्सा नहीं बने थे।

बॉलीवुड की रोजाना की चटपटी खबरों के लिए हमें फॉलो करें और नीचे दिए लाइक के बटन पर क्लिक करे। हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगे, कमेंट करके जरूर बताएं।

Related News