बॉलीवुड के बेस्ट कपल दीपिका और रणवीर ने 15 नवबंर को इटली के लेक कोमो में शादी कर ली। शादी के बाद दीपवीर 18 नवबंर को मुंबई लौटा आए एयरपोर्ट पर दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। दोनों ने एक जैसे कलर के कपड़े पहन रखे थे। दीपिका के स्वागत में रणवीर का पूरा घर दुल्हन की तरह सजा था। घर के भर फैन्स की भीड़ देख ये पता चलता है कि सच में इनके चाहने वाले बहुत है।

खबरों है कि दीपवीर ने अपनी शादी में करीबन 28 से 30 करोड़ रूपए का खर्चा किया है। वहीं 21 नवंबर को बेंगलुरु और फिर 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देने वाले है।

खबरो के अनुसार रणवीर दीपिका को घर गिफ्ट करने वाले जिसकी कीमत करीबन 50 करोड़ के आस पास बताई जा रही है। बस कुछ ही दिनों में रणवीर दीपिका अपने नए घर में शिफ्ट हो जायेंगे।

Related News