बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों से 14 और 15 नवंबर को इटली के कोमो लेकर में 2 रीति रिवाज के साथ शादी की है। और कल दीपिका के होमआउन बेंगलुरु में वेडिंग रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया गया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का बेंगलुरू रिसेप्शन, होटल लीला पैलेस में हुआ।

इस दौरान, रणवीर सिंह एक काले रंग की शेरवानी और दीपिका पादुकोण सुनहरे रंग की कांजीवरम साड़ी में दिखाई दीं। दोनों को सब्यसाची ने स्टाईल किया है। दीपिका और रणवीर ने बहुत ही खूबसूरत अंदाज में मीडिया का भी स्वागत किया।

पार्टी में दीपिका के परिवार और रिश्तेदार दिखाई दिए वहीं प्रकाश पादुकोण के खास दोस्त भी इस पार्टी में शामिल थे। फोटोशूट के दौरान एक जबरदस्त तस्वीर सामने आई जिसमे रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण की साड़ी बड़े प्यार और इत्मीनान से ठीक करते दिखे।

Related News