बॉलीवुड इंडस्ट्री पर आज फिर से दुःखों का पहाड़ टूट गया है। ऋषि कपूर और रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) के छोटे भाई राजीव कपूर का आज 58 साल की उम्र में निधन (Rajiv Kapoor Demise) हो गया। इस खबर के बाद से कपूर खानदान समेत पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस काफी स्तब्ध हैं। मुंबई के चेम्बूर में दिल का दौरा पड़ने से इनलाक्स हॉस्पिटल में राजीव कपूर की मृत्य हो गई।

नम आंखों के साथ रणधीर कपूर हॉस्पिटल से बाहर निकलते नजर आए।

मौके पर दिवंगत अभिनेता के भाई काफी भावुक नज़र आ रहे हैं। लोगों का सहारा लेते हुए धीमे क़दमों से रणधीर कपूर को अस्पताल से बाहर निकलते देखना यकीनन मुश्किल है। ये भी बताया जा रहा है कि जब उन्हें दिल का दौरा पड़ा तब रणधीर कपूर उनके पास ही थे। पिछले साल ही ऋषि कपूर ने इस दुनिया को अलविदा कहा था और अब एक और भाई ने आखिरी सांस लेली।

बता दें कि चंकी पांडेय, महीप कपूर, कार्तिक आर्यन, करीना कपूर, करिश्मा कपूर जैसे लोगों खबर मिलते ही राजीव कपूर के घर पहुँच गए हैं ।

Related News