इंटरनेट डेस्क| रणबीर कपूर ने संजय दत्त की बायोपिक में उनका रोल क्या कर लिया सभी लोग उनसे नाराज होने लगे हैं। इसके पीछे खुद रणबीर कपूर जिम्मेदार है या फिर संजू के चलते उनकी तारीफें उनकी दुश्मन बन रही है। संजू ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। इस फिल्म ने कई सारे रिकॉर्ड बनाए हैं। संजू में रणबीर कपूर ने जो एक्टिंग की है उनके काम की सभी लोग जमकर तारीफें कर रहे हैं। इसी वजह से रणबीर कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए है।फिल्म के बाद रणबीर कपूर के एक के बाद एक मीडिया इंटरव्यू हो रहे है जिसमें कभी फिल्म के बारे में तो कभी रणबीर कपूर की पर्सनल लाइफ के बारे में नई जानकारी मिल रही है। मीडिया इंटरव्यूज में सवाल-जवाबों के साथ रणबीर फुल मस्ती कर रहे हैं। वे कई गेम्स भी खेल रहे है। अपने फैन्स को खुश रखने के लिए रणबीर कपूर कई इंटरेस्टिंग गेम्स खेल रहे है। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में उनसे बॉलीवुड सॉन्ग गानें को कहा गया। वैसे तो सभी एक्टर और एक्ट्रेस को गाने याद होते है लेकिन रणबीर ने तो गाने के बोल ही बदल दिए।जब उनसे शाहरुख खान का सुपरहिट गाना ‘जिया जले जां जले’ गाने के लिए कहा गया तो उन्हें इस गाने के बोल ही याद नहीं आए। अपनी तरफ से ही वो कुछ उल्टा-सीधा गाने लगे। इतना ही नहीं रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह और वाणी कपूर की फिल्म बेफिक्रे का पॉपुलर सॉन्ग नशे सी चढ़ गई गाने के लिए कहा तो उन्हें वो भी याद नहीं आया। इससे शाहरुख खान और रणवीर सिंह का नाराज होना तो बनता ही है। जब रणबीर ने संजय दत्त के सारे डायलॉग और उनके पूरे जीवन को याद किया है तो फिर उनको ये गाने कैसे याद नहीं रहे। इस इंटरव्यू का विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related News