राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें अपलोड करने के लिए फिर से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि राज कुंद्रा को 19 जुलाई को मुंबई क्राइम ब्रांच ने देर रात गिरफ्तार किया था। इसके बाद 20 जुलाई को कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था। उसके बाद फिर से 23 जुलाई को उनकी कस्टडी को 27 जुलाई तक बढ़ा दिया गया था।

क्राइम ब्रांच को राज कुंद्रा के घर से भी कई अहम सबूत मिले हैं। राज के घर से हार्ड डिस्क और मोबाइल मिले हैं। आईओएस पर जब आरोपियों के हॉटशॉट दिखाए जा रहे थे तो उन्हें एप्पल से 1 करोड़ 13 लाख 64,886 रुपये मिले थे , इस पैसे को बैंक में जमा भी किया गया था। उन्हें कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक और अन्य बैंक अकाउंट्स को भी जब्त कर लिया है।


इस केस में राज कुंद्रा के साथ साथ 11 और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। इसमें उनके आईटी हेड रयान थोर्प भी शामिल थे। उन्हें सब पता होता था कि कैसे वीडियो मुंबई से यूके ट्रांसफर हो रही हैं।

इसके अलावा पुलिस ने राज के घर पर भी रेड मारी थी और शिल्पा शेट्टी से लगभग 6 घंटों तक पूछताछ की गई थी। इस केस में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं।

Related News