इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनस के साथ उनकी सगाई की अफवाहें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। वही दूसरी तरफ उन्होंने सलमान खान की फिल्म भारत के लिए इंकार करने के बाद संजय लीला भंसाली को भी फिल्म के लिए मना कर दिया है।

निक जोनस के साथ अपनी सगाई की खबरों पर अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है और हाल ही में इसका जवाब दिया है। उन्होंने एक इवेंट के दौरान कहा कि 'मेरी पूरी जिदंगी, खासकर मेरी पर्सनल जिंदगी लोगों के लिए नहीं है। मेरी 90 प्रतिशत लाइफ भले ही लोगों के लिए हो लेकिन 10 पर्सेंट लाइफ मेरी खुद के लिए है। मैं एक लडक़ी हूं और मेरा हक बनता है कि मैं इसे खुद तक सीमित रखूं।'

प्रियंका के बारे में इन दिनों सोशल मीडिया पर बहुत सारी बातें सामने आ रही है। आज हम आपसे उनके जीवन से जुड़े कुछ सवाल पूछने जा रहे है जिनका आप कमेंट बॉक्स में जवाब दे सकते है।

1. निक जोनस से पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के कितने सेलिब्रिटीज से जुड़ चुका है?

अ) 6 सेलिब्रिटीज ब) 5सेलिब्रिटीज स) 4 सेलिब्रिटीज द) 7 सेलिब्रिटीज

2. इनमें से किस अभिनेता के साथ प्रियंका चोपड़ा ने काम नहीं किया है?

अ) रणबीर कपूर ब) शाहरूख खान स) आमिर खान द) रणवीर सिंह

3. किस साल में प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता बनी थी?

अ) साल-1999 ब) साल-2002 स) साल-2004 द) साल-2000

4. प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली फिल्म में किस तमिल अभिनेता के साथ नजर आई थी?

अ) कमल हसन ब) रजनीकांत स) विजय द) धनुष

5. प्रियंका चोपड़ा ने किस बॉलीवुड फिल्म में नेगेटिव रोल प्ले किया था?

अ) सात खून माफ ब) ऐतराज स) अंदाज द) जंजीर

6. प्रियंका ने हॉलीवुड में किस शो के साथ की थी शुरूआत?

अ) क्वांटिको सीजन 3 ब) क्वांटिको सीजन 3 स) लिव अनदर डे द) रॉक फॉर्म द सन

नोट: यहां देखिए आप अपनी पसंदीदा अभिनेत्री प्रियंका के बारे में कितना जानते है।

उत्तर: 1. ब) 5 2. स) आमिर खान 3. द) 2000 4. स) विजय 5. ब) ऐतराज

6. अ) क्वांटिको सीजन 3

Related News