प्रियंका चोपड़ा हमेशा सुर्ख़ियों में रहती है। उनका फैशन सेन्स काफी कमाल का है। उनके स्टाइल को देख कर बहुत से लोग उन्हें फॉलो भी करते हैं। वे इंस्टाग्राम पर भी काफी तस्वीरें पोस्ट करती है।

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वे हेयरकेयर ब्रांड के किसी प्रोडक्ट को प्रमोट कर रही है। इस वीडियो में एक और चीज जिस पर आपकी नजर जाएगी वो है उनकी ड्रेस। प्रियंका चोपड़ा के फ्लोरल को-ऑर्ड सेट पर जिसकी कीमत 70 हजार रुपये है जिसे उन्होंने लग्जरी लेबल जिमरमैन से पिक किया था।

यहां देखें प्रियंका चोपड़ा जोनस का लेटेस्ट वीडियो-

प्रियंका के इस शॉर्ट स्लीव शर्ट में बटन की डिटेलिंग है। इसके साथ जो ब्लाउज उन्होंने कैरी किया वो स्प्रिंग कलेक्शन 2021 के वाइल्ड बोटानिका लेबल का है। फ्लोरल प्रिंट से ये और भी आकर्षक लग रहा है। प्रियंका ने इस ब्लाउज को सिल्क पैंट्स टीम्ड किया जो कि मैचिंग प्रिंट में है।

प्रियंका हाई-वेस्ट पैंट्स में बैक वेल्ट पॉकेट्स, फ्रंट स्लैंट पॉकेट्स और किक-फ्लेयर सिल्हूट दिया गया है। इस को-ऑर्ड सेट में Ellis Rowan प्रिंट का आर्टवर्क किया गया है। प्रियंका ने साधारण ग्लोइंग स्किन, बेरी-टोन्ड लिप शेड, आईब्रोज, स्लीक आईलाइनर और गालों पर हल्का ब्लश कैरी किया।

पैंट की कीमत 420 डॉलर यानी 31, 298 रुपये और शर्ट की कीमत 529 डॉलर यानी भारतीय रुपयों में इसकी कीमत 39, 420 रुपये होती है। दोनों की कीमत कुल मिलाकर 70, 718 रुपये होती है।

Related News