एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तस्‍वीरें इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। हिंदू रिवाज से हुई शादी की तस्वीरें इंटरनेट में खूब वायरल हो रहे है, इसी बीच प्रियंका और निक की इस रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। प्रियंका ने क्रिश्चिन रीति के समय जो वेडिंग गाउन पहनी थी उसने एक खास रिकॉर्ड बनाया है।

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा क्रिश्चिन रीति से हुई शादी में सबसे लंबा वेल पहना था। जानकारी के अनुसार इस वेल की कुल लंबाई 75 फीट थी। यह ट्रांसपेरेंट वेल दुनिया का अब तक का सबसे लंबा वेल था। आपको बता दें प्रियंका की इस वेडिंग गाउन को बनाने में 1826 घंटे लगे थे। कीमत के बारे में अवि कोई ख़ास जानकारी नहीं है।

Related News