इंटरनेट डेस्क |काफी समय से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भारत में आए है और लव अफेयर की चर्चा में भी छाए हुए है। काफी समय से साथ रहने वाला ये कपल अभी तक अपने रिलेशन के बारें में कुछ भी नहीं कह रहा है, लेकिन दोनो की बढ़ती करीबियों को देखकर ऐसा लगता है कि दोनो रिलेशन में है लेकिन अभी अपने फैंस के सामने नहीं आना चहते और अपने रिलेशन को छिपाकर रखना चाहते है।मुंबई में आने के बाद प्रियंका ने निक को अपनी मां से तो मिलवाया ही था, साथ ही उन्होनें निक को अपने दोस्तों और अपनी चचेरी बहन से भी मिलवाया। आपको बता दें कि आलिया भट्ट और अभिनेत्री की बहन परिणीति चोपड़ा मुंबई में उनके घर उनसे मिलने आई। अपने बिजी शेड्यूल से आलिया भट्ट ने समय निकाला और प्रियंका चोपड़ा के घर गई।

मोनोक्रोम डै्रस को पहने प्रियंका काफी सुंदर नजर आ रहीं थी और इसी के साथ आलिया और परिणीती ने इस शाम को अपनी उपस्थिती से हसीन बना दिया।यह भी सुना जा रहा है कि प्रियंका ने एक साल पहले मुंबई के वर्सोवा में 15 बेडरूम का बंगला खरीदा था और जल्द ही उसमें एक पार्टी को होस्ट करने के लिए कहा था। निक जोनास ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा के सज्ञथ डिनर भी किया। हालांकि थोड़ी देर बाद प्रियंका और निक को बांद्रा भोजनालय के बाहर हाथों में हाथ डाले भी देखा गया था।आलिया वर्तमान में कलंक फिल्म में काम कर रही है। आलिया को आखिरी बार राजी में देखा गया था और वो रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मस्त्र भी कर रहंी है। प्रियंका चोपड़ा वर्तमान में यूएस टीवी शो क्वांटिको में बिजी थी और अब वो भारत में नजर आएगीं।इसके बाद इस कपल को गोवा में इंजाय करते हुए भी देखा गया जहां इन्होंने आलिया और परिणीती को भी बुलाया। इनके साथ इनके कुछ और भी फे्रड्स इनके साथ थे, इन्होनें साथ में लंच किया और खूब इंजाय किया।

Related News