बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी फिल्म , अपने लुक्स और अपनी लाइफ को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। पिछले साल के अंतिम दिनों में प्रियंका अपनी को लेकर काफी चर्चित रहीं है। वहीं शादी के बाद उनकी और उनके पति निक जोनस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती है। आपको बता दें कि हाल ही प्रियंका को न्यूयॉर्क में बेहद खास तोहफा मिला है। जिसे जानने के बाद निक जोनस के साथ - साथ उनके फैंस भी खुश हो जाएंगे। न्यूयॉर्क के वैक्स स्टैच्यू म्यूजियम मैडम तुसाद ने प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू बनाकर उन्हें बेहद खास तोहफा दिया है।


मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका के स्टैच्यू को इतने शानदार तरीके बनाया गया है कि उसके साथ में खड़ी प्रियंका चोपड़ और स्टैच्यू में असली कौन यह पहचना मुश्किल है। इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो पोस्ट करते हुए बताया है कि न्यूयॉर्क के अलावा उनका वैक्स स्टैच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम के अन्य देशों की शाखाओं में भी बनने वाला है। ये बात प्रियंका ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो पोस्ट करते हुए
कहा है कि उनका वैक्स स्टैच्यू न्यूयॉर्क के बाद अब यूके, ऑस्ट्रेलिया और एशिया सहित 6 देशों में भी लगाया जाएगा।

आपको बता दें कि प्रियंका बॉलीवुड की ऐसी पहली अभिनेत्री होंगी, जिनका स्टैच्यू मैडम तुसाद के हर म्यूजियम में नजर आएगा। क्योंकि इससे पहले शाहरुख खान, करीना कपूर, अमिताभ बच्चन,ऐश्वर्या राय बच्चन, ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ,सलमान खान, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, वरुण धवन, काजोल और अनुष्का शर्मा इन स्टार्स के वैक्स स्टैच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम में पहले भी नज़र आ चुके है।


Related News