इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक लंबे अरसे के बाद फिल्मी पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं। जाने माने निर्देशक अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म भारत में प्रियंका की कमबैक फिल्म होगी। इस फिल्म में प्रियंका सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। आपको बता दें कि अभी इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु नहीं हुई थी कि प्रियंका ने अपने फैंस को एक ओर फिल्म का तोहफा दे दिया।

जी हां खबरो की मानें तो प्रियंका ने भारत के बाद एक ओर बॉलीवुड फिल्म को फाइनल कर लिया हैं। प्रियंका की ये फिल्म सोनाली बोस की फिल्म है जिसमें वे फरहान अख्तर के अपोजिट नजर आएंगी। बताते चलें कि सोनाली आयशा चौधरी की किताब और उनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रही है। इस फिल्म के लिए पहले अभिषेक बच्चन का नाम फाइनल किया गया था लेकिन किन्हीं कारणों से बात नहीं बन पाई। अब इस फिल्म में फरहान अख्तर को लिया गया हैं।

बताते चलें कि दोनों की ये फिल्म दूसरी हैं। इससे पहले दोनों फिल्म दिल धड़कने दों में साथ काम कर चुके हैं। आपको बता दें कि फिल्म में आयशा का रोल दंगल स्टार जायरा वसीम निभाएंगी। प्रियंका और फरहान, आयशा के पेरंट्स के रोल में नजर आएंगे।

फिल्म को लेकर बाकी जानकारियां जल्द ही सामने आएंगी। आपको बता दें कि प्रियंका आखिरी बार फिल्म जय गंगाजल में नजर आई थी। पिछले कई सालों से प्रियंका अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर व्यस्त थी। टीवी सीरीज क्वांटिको के अलावा प्रियंका ने दो हॉलीवुड फिल्में की हैं। जिनमें से एक रिलीज होने वाली हैं।इन सबके इतर प्रियंका इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाई हुई हैं। बता दें कि प्रियंका अपनी निजी जिंदगी को लेकर मीडिया के सामने कहने से बचती है लेकिन निक जोनस के साथ अपने रिश्ते को लेकर अभी तक प्रियंका ने खुलासा नहीं किया हैं। बता दें कि प्रियंका का नाम निक जोनस के साथ जोड़ा जा रहा हैं। मीडिया में दोनों के रिलेशन में होने की खबर सामने आ रही हैं।

Related News