बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की बात करे तो अक्सर वो कभी न कभी अपने लाइफस्टाइल को लेकर चर्चे में रहती हैं। आज हम बात करेंगे प्रियंका चोपड़ा की जो इन दिनों काफी चर्चे में है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जो अपने जन्मदिन के कुछ दिनों के बाद ही कुछ विदेशी रंग में नजर आईं। शादी के बाद से अपने देसी रंग को भूल गई हैं। मां और पति के साथ सिगरेट पीते हुए ट्रोल हुईं देसी गर्ल, सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर दिया गया है।


बॉलीवुड की देसी गर्ल ने 18 जुलाई को अपना 37वां जन्मदिन मनाया और इस मौके पर उनकी मां भी उनके साथ रहीं। शादी के बाद ये प्रियंका का पहला जन्मदिन था और इसे खास बनाने में निक जोनस ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इस बीच अचनाकर प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी।


वे अपनी मां और पति के साथ सिगरेट का कश लगा रही थीं और यही वजह है उनका ट्रोल होना। दरअसल प्रियंका की पति निक और मां मधु चोपड़ा के साथ की तस्वीर सामने आ गई। तस्वीरों में प्रियंका सिगरेट पी रही हैं और वहीं उनकी मां और पति भी उनका साथ दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर जैसे ही प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें सामने आईं तो यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे।


Related News