प्रियंका चोपड़ा उन अभिनेत्रियों में हैं जिन्होंने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक काम किया और खुद को एक ग्लोबल स्टार के तौर पर स्थापित किया। प्रियंका की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस साल प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस संग मिलकर प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन का एलान किया था। प्रियंका चोपड़ा अपने काम के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी काफी एंजॉय करती हैं।

हाल में प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ​पति निक जोनस की एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के जरिए प्रियंका बता रही हैं वो अपने पति को कितना मिस कर रही हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि ये निक और प्रियंका के रोमांटिक पलों के दौराना की है।

हालांकि इस फोटो में सिर्फ निक जोनस ही नजर आ रहे हैं। लेकिन इस फोटो को जरा ध्यान से देखिए आपको कुछ खास दिखेगा। जी हां, इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि निक के सिर यानी कान के पास प्रियंका के किस का निशान है जो उनकी लिपस्टिक से बना हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, मेरी लिपस्टिक उसकी फीकी पड़ गई...मिस यू ऑलरेडी।' प्रियंका की ये तस्वीर फैंस के बीच काफी पसंद की जा रही है।

Related News