इंटरनेट डेस्क| फिल्म 'भारत' की शूटिंग को प्रियंका चोपड़ा ने बीच में ही छोड़ दिया है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ सलमान खान लीड रोल में थे। भारत के साथ सलमान और प्रियंका कई सालों बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं। लेकिन अब प्रियंका ने शूटिंग को बीच में ही छोड़ दिया है। इसके पीछे की वजह निक जोनस बताई जा रही है। खबरें ये आ रही हैं कि प्रियंका ने निक जोनस संग सगाई कर ली है।

खबरों के अनुसार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस ने सगाई कर ली है। दोनों दो महीने से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। इस साल निक ने लंदन में प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर उन्हें अंगूठी भेंट की। दोनों की सगाई को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है लेकिन फिल्मकार अली अब्बास जफर ने इशारों इशारों में यह बात कह दी। प्रियंका जफर के निर्देशन में बन रही सलमान खान अभिनीत फिल्म ‘भारत' में काम रही थीं लेकिन व्यस्तताओं के कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

साथ ही कहा ये भी जा रहा है कि दोनों जल्द ही इसी साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। फिल्म भारत की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू भी नजर आएंगी।

Related News