इंटरनेट डेस्क| रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर को आये दिन कुछ ना कुछ सामने आता रहता है। दोनों कभी अपने प्यार की बात को कबूल नहीं किया है। लेकिन दोनों मीडिया को अक्सर अपने रिश्तें का हिंट देते नजर आ ही जाते हैं। अब इन दोनों के रिश्ते को लेकर रणबीर कपूर पिता ऋषि कपूर ने एक बार फिर बयान दिया है।

मिड डे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'जो है वो है, सबको पता है। मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है, रणबीर के लिए ये शादी करने का सबसे बढ़िया समय है। मैं 27 साल में सेटल हो गया था। रणबीर 35 साल का हो गया है। इसलिए उसे शादी के बारे में अब सोचना चाहिए। वे अपनी पसंद की किसी भी लड़की से शादी कर सकता है। हमें उसकी पसंद से कोई परेशानी नहीं है। मैं अपने जाने से पहले नाती-पोतों के साथ खेलना चाहता हूं।'

इन दिनों ऋषि कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'मुल्क' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म 'मुल्क' तीन अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म में ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, नीना गुप्ता, मनोज पहवा, कुमुद मिश्रा, आशुतोष राणा, प्राची शाह पंड्या, वर्तिका सिंह, अश्रुत जैन और इंद्रनील सेनगुप्ता हैं।

वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों बुल्गारिया में हैं और फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी की है और अब वो न्यूयॉर्क में हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के सेट से दोनों के बीच की नजदीकियां बढ़ीं थी और दोनों का प्यार परवान चढ़ा है।

Related News