इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड के सेलिब्रिटीज हमेशा ही अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। पिछले कुछ समय से बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, हॉलीवुड सिंगर निक जोनस के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। सगाई और अब शादी को लेकर कई प्रकार की बाते सामने आ रही है। इसके साथ ही अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने कथित बॉयफे्रंड निक जोनस के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अटकले लगाई जा रही है कि दोनों जल्दी ही शादी कर लेंगे।

इन दिनों खबरें आ रही है कि प्रियंका और निक अपनी शादी की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों इसी साल सितम्बर या अक्टूबर में शादी कर सकते हैं। सलमान खान के साथ फिल्म भारत को इंकार करने की वजह भी निक के साथ समय बिताने और शादी की तैयायिां बताइई जा रही है। प्रियंका के अचानक फिल्म छोडऩे का फैसला इस बात को सही साबित कर रहा है की वह आने वाली महीनों में शादी कर सकती है। प्रियंका और नीक ने अपनी शादी के बारे में कोई बात नहीं की है।

हाल ही में जब प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा से सवाल किया गया कि क्या प्रियंका और निक जल्दी ही शादी करने वाले हैं तो उन्होंने जवाब में शादी की बात के लिए साफ इंकार कर दिया और कहा कि नहीं ऐसा कुछ नहीं है। लेकिन जब उनसे दूसरे सवाल पूछे गए तो उन्होंने किसी का जवाब नहीं दिया।

मधु चोपड़ा प्रियंका से डेटिंग की खबरों के लिए मना कर चुकीं हैं उन्होंने पहले कहा थी उनकी बेटी किसी विदेशी लड़के से शादी नहीं करेगी।

Related News