इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई है। दोनों को साथ में डिनर डेट्स और छुट्टियां बिताते हुए देखा गया है और दोनों ने ही एक दूसरे के परिवार से भी मुलाकात की है। अगर खबरों की माने तो दोनों बहुत ही जल्दी सगाई भी कर सकते है।

हालाँकि निक से पहले प्रियंका का नाम बॉलीवुड में हरमन बवेजा, शाहिद कपूर और शाहरुख़ खान जैसे सेलेब्रिटीज के साथ जुड़ चुका है। लेकिन क्या आप जानते है कि प्रियंका की आंटी उनकी शादी टीवी के एक पॉपुलर एक्टर से करवाना चाहती थी। कुछ साल पहले प्रियंका ने खुद एक इंटरव्यू में यह बात कही थी कि उनकी आंटी उनकी शादी देवों के देव....महादेव एक्टर मोहित रैना से करवाना चाहती थी।

जाहिर है कि प्रियंका की आंटी मोहित को पसंद करती थी। उनको लगा कि मोहित "अच्छी तरह से व्यवहार करने वाला, ईमानदार और एक असाधारण अच्छा अभिनेता भी है। हालाँकि जब मोहित को इस बारे में बताया गया तब उन्होंने इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा था। खबर के अनुसार मोहित इन दिनों टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ रिलेशनशिप में है जो कि फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।

2 दिन पहले ही अपना 36वां जन्मदिन मनाने वाली प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड से दूर इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स में बिजी है जिसमें उन्होंने हाल ही में फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक' की शूटिंग खत्म की है जो कि अगले साथ वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ होगी। हालाँकि प्रियंका बहुत जल्दी अली अब्बास की फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में लगभग 2 साल के बाद वापसी करने जा रही है।

इस फिल्म में प्रियंका सलमान के अपोजिट नजर आएगी। जानकारी के मुताबिक प्रियंका अगले महीने से इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती है। सलमान और दिशा पाटनी इस फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू कर चुके है। इसके अलावा प्रियंका फरहान अख्तर के अपोजिट 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में भी नजर आएगी जिसका निर्देशन सोनाली बोस करेगी।

Related News