पिछले कई महीनों से बोनी कपूर के सुपुत्र अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान के बीच अफेयर के किस्से बॉलीवुड गलियारे में चर्चा का विषय बने हुए हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर अक्सर डिनर और पार्टी करते हुए स्पॉट किए जा चुके हैं। हांलाकि अपने इस रिश्ते को लेकर दोनों ने कभी कमेंट्स नहीं किए। खबरों के मुताबिक, मलाइका और अर्जुन कपूर की बढ़ती नजदीकियों से सलमान खान बेहद नाराज हैं। सलमान खान ने अर्जुन कपूर और उनके पिता बोनी कपूर से जुड़ा एक बड़ा निर्णय लिया है। डेक्कन क्रोनिकल से मिली खबरों के मुताबिक, सलमान खान ने बोनी कपूर और अर्जुन कपूर को अपने घर में आने तक पर बैन लगा दिया है।


बताया जाता है कि सलमान की पूर्व भाभी मलाइका के अलावा अर्जुन कपूर उनकी छोटी बहन अर्पिता को भी डेट कर चुके हैं। अर्पिता से रिश्ता तोड़कर उन्होंने अरबाज की बीवी मलाइका से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी। अर्जुन की हरकत से सलमान बेहद नाराज हो गए थे। उन्होंने अर्जुन से ऐसा करने से मना किया था, लेकिन अरबाज और मलाइका के तलाक होने के बाद भी अर्जुन दोबारा मलाइका से मिलने लगे हैं। सलमान खान अब अर्जुन कपूर से बेहद नाराज बताए जा रहे हैं।
अर्जुन-मलाइका के रिश्ते पर अनिल कपूर की प्रतिक्रिया


अभी कुछ ही दिनों पहले अनिल कपूर ने कहा था कि मैं अर्जुन को बचपन से जानता हूं। वह जिस बात से खुश होता है, उसी बात से मैं भी खुश होता हूं। मैं उसकी निजी जिंदगी पर कभी कमेंट नहीं करता। हमारा परिवार इस बात पर विश्वास करता है कि यदि कोई सदस्य किसी चीज से खुश होता है, तो हम सभी उसके साथ होते हैं।
मलाइका अरोड़ा का बयान


16 साल के बेटे अरहान की मां मलाइका अरोड़ा ने कहा कि मैं कभी भी पर्सनल सवालों के जवाब नहीं देती। मैं अपनी जिंदगी पर बात करने में कंम्फर्टेबल फील नहीं करती हूं। मेरे लाइफ में क्या हो रहा है और क्या नहीं हो रहा है, इस बारे में किसी को कुछ बताने की जरूरत नहीं है।


गौरतलब है कि साल 1998 में सलमान खान के बड़े भाई अरबाज खान ने मलाइका अरोड़ा से शादी की थी। इन दोनों से 16 साल का एक बेटा भी है, जिसका नाम अरहान है। मलाइका से तलाक लेने के बाद अरबाज खान इन दिनों जियॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।

Related News