इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अफेयर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

हाल ही में प्रियंका अपने बॉयफ्रेंड और अमेरिकी सिंगर निक जोनास के साथ भारत पहुंची है। 21 जून को दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आये है।

वहीं शुक्रवार की रात को दोनों डिनर पर पहुंचे है। इस दौरान दोनों एक दूसरे का हाथ थामे नजर आये।

तस्वीरें बंया कर रही है प्रियंका और निक के बीच प्यार बढ़ता जा रहा है। इस दौरान दोनों काफी खुश नजर आये है।

डिनर पर प्रियंका अकेले नहीं बल्कि अपनी फैमली के साथ पहुंचीं। प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, जो उनकी बिजनेस पार्टनर भी हैं, इस डिनर डेट में उनके साथ नजर आईं।

वहीं प्रियंका का भाई भी पंहुचा था। मधु चोपड़ा यहां फ्लोरल साड़ी में नजर आईं। लगता है निक के बाद अब प्रियंका ने भी उन्‍हें अपने परिवार से मिलाने के लिए भारत लेकर आई।

खबरे ये भी है कि प्रियंका चोपड़ा IIFA 2018 में शिरकत कर सकती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका शुक्रवार रात या शनिवार सुबह निक के साथ IIFA के लिए बैंकॉक रवाना हो सकती हैं।

Related News