इंटरनेट डेस्क |प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती और उनकी ब्यूटी का हर कोई दिवाना है। प्रिंयका जब भी कुछ पहनती है, उसमे उनकी खूबसूरती और भी निखर कर आती है। प्रिंयका एक ऐसी अभिनेत्री है जिसने अपने बलबूते पर इतनी ऊंचाइयों को छू लिया। काफी समय से बॉलीवुड़ की दुनिया से दूर रहने वाली ये अभिनेत्री फिर से बॉलीवुड़ में भारत मूवी में सलमान के साथ कदम रख रहीं है।इन दिनों अभिनेत्री अपने रिलेशन को लेकर भी काफी चर्चा में है। फिलहाल वो अपने कथित बॉयफ्रेड़ के साथ इंडिया में है और उन्हें ज्यादा से ज्यादा समय दे रहीं है। प्रिंयका ने नीता और मुकेश अंबानी के मुंबई के घर पर हो रहीं पार्टी को भी अटैंड किया। पार्टी स्पष्ट रूप से उनके बेटे आकाश और श्लोका मेहता की मेहेंदी की थी। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने प्रियंका की तस्वीरों को शेयर किया, जो तरुण तहलियानी के स्टूडियो की एक खूबसूरत वाईट साड़ी को पहने नजर आ रहीं थी। अभिनेत्री ने कंगन और बालियों के साथ अपने लुक को और भी ज्यादा अट्रेक्टिव बनाया।आकाश और श्लोका ने इस मार्च में गोवा में एक निजी समारोह में रिंग सेरेमनी की थी। उनका सगाई समारोह 30 जून को आयोजित किया जाएगा।कई पुष्टि की गई रिपोर्टों के मुताबिक, यह भी सुना जा रहा है कि प्रियंका और निक जल्द ही सगाई करने वाले है और ये भी सुना जा रहा है कि ये जुलाई और अगस्त के बीच होगा।प्रियंका पिछले साल मेट गाला के दौरान निक जोनास से मिली थी। प्रियंका और निक लॉस एंजिल्स में एक पार्टी में भी साथ देखे गए थें। इसके बाद से दोनो के बीच करीबियों को देखा गया। निक और प्रिंयका ने अभी तक मीडिया के सामने अपने रिलेशनसिप को जाहिर नहीं किया है।

Related News