प्रियंका चोपड़ा आज के समय में किसी परिचय की मोहताज नही | अभी हाल ही में मेट गाला में अपनी बर्ड स्टाइल ड्रेस से बेस्ट ड्रेस के लिए भी चुनी गई है| क्या आप जानते है 2000 में विश्व सुंदरी खिताब में प्रियंका ने ऐसा क्या जबाब दिया था की वह चर्चा में आ गई| तो आइये जानते है विश्व सुंदरी खिताब में क्या प्रियंका ने क्या जबाब दिया:-

साल 2000 में विश्व सुंदरी का खिताब जीत प्रियंका ने पूरे देश का नाम रौशन किया। इस उपलब्धि ने प्रियंका को पूरी दुनिया में पहचान दिलाई। सवाल- बीते साल की विनर भी भारत से थीं, इस वजह से क्या दबाव में हैं? आप किसे सबसे कामयाब लिविंग वूमेन मानती हैं और क्यों?

जवाब- ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनकी मैं तारीफ करती हूं और जिन्होंने मुझे काफी प्रभावित किया है। ऐसी ही एक महिला हैं मदर टेरेसा, जिन्हें मैं दिल से मानती हूं। वो भावुक, उत्साही और मानवीय हैं, जिन्होंने अपनी ज़िंदगी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए लगा दी। प्रियंका चोपड़ा का ये जवाब चर्चा में आ गया था। क्योंकि सवाल ये था कि आप किसे कामयाब लिविंग वूमेन मानती हैं यानी वो कामयाब महिला, जो अब भी जिंदा है। लेकिन प्रियंका चोपड़ा ने मदर टेरेसा का नाम लिया। प्रियंका ने ये खिताब साल 2000 में जीता था और मदर टेरेसा की 1997 में मौत हो गई थी।

Related News