सगाई के बंधन में बंधने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अब एक दूसरे को और भी ज़्यादा प्यार करने लगे हैं। प्रियंका और निक अक्सर एक दूसरे के लिए अपना प्यार इंटरनेट के ज़रिये ज़ाहिर करते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका ने निक की एक तस्वीर साझा कर उन्हें अपना किस भेजा है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने मंगेतर निक की एक तस्वीर इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की। इस तस्वीर में निक सफ़ेद रंग की टीशर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं टीशर्ट पर नमस्ते लिखा हुआ है। प्रियंका को निक का यह देसी अंदाज़ बेहद भा गया। उन्होंने इस तस्वीर के साथ किस का इमोटिकॉन साझा कर दिया।

प्रियंका के कारण निक भी देसी अंदाज़ में खूब छा गए हैं। खबरों के अनुसार, कि प्रियंका और निक अक्टूबर के महीने में शादी के बंधन में बंध सकते है। दोनों के परिवार वालों ने इस ख़ास मौके की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

आपको बताते चलें, कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो छा गया। इस वीडियो में निक की मां और प्रियंका की मां मधु चोपड़ा पंजाबी गाने में झूमती नजर आ रही थीं। वहीं डांस के दौरान मधु निक की मां को देसी स्टेप्स सिखाते नजर आईं। दोनों की शादी को लेकर सभी बेहद उत्साहित हैं।

Related News