इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक लंबे अरसे के बाद सलमान खान की फिल्म 'भारत' से फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रही है। फिल्म में उनको लिए जाने की घोषणा होने के साथ ही इस तरह की खबर आने लगी थी कि इस फिल्म के लिए प्रियंका 12 करोड़ की मोटी फीस वसूल करेगी। यह भी कहा जा रहा था कि इतनी फीस लेने के बाद प्रियंका बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण के बराबर आ गई है।

लेकिन सूत्रों के अनुसार प्रियंका के द्वारा इस फिल्म के लिए 12 करोड़ की फीस लेने की बात सच नहीं है। फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र के अनुसार प्रियंका ने इस फिल्म के लिए कोई फीस चार्ज नहीं की है। फिल्म के लिए उनके द्वारा फीस नहीं लिए जाने का कारण फिल्म का उनके करीबी दोस्त अली अब्बास जफ़र के द्वारा निर्देशित होना है।

सूत्रों के पुरानी सभी रिपोर्ट्स को गलत बताते हुए कहा कि इस तरह की रिपोर्ट्स केवल प्रियंका को दीपिका पादुकोण के बराबर लाने के लिए सामने आई थी जो कि पहले पद्मावत के लिए इतनी ही धनराशि ले चुकी है लेकिन सच ये है कि दीपिका को भी फिल्म के लिए इतनी फीस नहीं मिली थी।

आपको बता दें कि इस फिल्म में प्रियंका सलमान खान के साथ लगभग 10 साल के बाद साथ में काम करती नजर आएगी। हालाँकि इस फिल्म की शूटिंग अभी तक शुरू नहीं हुई है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निक जॉन्स के साथ अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है और जल्दी ही भारत लौटकर इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है।

इस फिल्म में सलमान और प्रियंका के अलावा दिशा पाटनी भी नजर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग लंदन स्पेन, पोलैंड पुर्तगाल, दिल्ली और पंजाब में होने वाली है। बॉलीवुड में प्रियंका आखिरी बार फिल्म जय गंगाजल में नजर आई थी।

Related News