प्रियंका चोपड़ा ने साल 2003 में फिल्म हीरो से अपने करियर का आगाज किया था, जिसमें वो लीड एक्ट्रेस नहीं बल्कि सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं, आज इंडस्ट्री में उन्हें 18 साल हो चुके हैं और इन 18 सालों में प्रियंका केवल आगे ही आगे बढ़ी हैं। बॉलीवुड के साथ साथ वो आज कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि वो कमाई के मामले में पति निक जोनस को भी पछाड़ देती हैं। अरबपति प्रियंका चोपड़ा के पास कई आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियां हैं और उनके पास कमाई के कई ऑप्शन हैं जिनसे वो हर साल करोड़ों में कमाई करती हैं।

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. इससे साफ है कि दोनों ही जगहों पर उनकी इनकम के ऑप्शन खुले हुए हैं. वो कई बड़े ब्रांड्स का हिस्सा भी हैं, वो ऐड, स्टेज शो, और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्टिंग से भी कमाती हैं।

बात करें प्रियंका चोपड़ा की प्रॉपर्टी की तो एक्ट्रेस मुंबई से लॉस एंजिल्स में आलिशान बंगलों की मालकिन हैं, मुंबई में जहां उनकी कई दुकानें भी बताई जाती हैं, जिन्हें उन्होंने किराये पर दिया है। तो वहीं गोवा में भी उनका आलीशान घर है, जहांं वो छुट्टियां मनाने जाती हैं,प्रियंका लग्जरी गाड़ियां भी रखती हैं। उनके पास रॉल्स रॉयल, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज, पोर्श केयेन, कर्मा फिशर जैसी महंगे ब्रांड की गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत लाखों और करोड़ों में है।

Related News