इंटरनेट डेस्क| इन दिनों बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा निक जोन्स के साथ अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में है। दोनों को अक्सर कई जगहों पर एकसाथ देखा जा चुका है। हालाँकि दोनों ने ही अभी तक रिलेशनशिप में होने की बात स्वीकार नहीं की है। अब आ रही ख़बरों के अनुसार हॉलीवुड के एक एक्टर ने इन दोनों को करीब लाने में मदद की थी।

द रॉक के नाम से मशहूर हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन जो कि प्रियंका के साथ बेवॉच और निक जोन्स के साथ जुमान्जी:वेलकम टू द जंगल में साथ काम कर चुके है, ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी वजह से ही प्रियंका और निक करीब आये थे।

इन दोनों के रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए ड्वेन जॉनसन ने कहा कि 'क्या वे खुश हैं? अगर हां, तो मैं इसका क्रेडिट लेने के लिए तैयार हूं। मैंने ही निक और प्रियंका को मिलवाया था। प्रियंका चोपड़ा और निक जोंस को हाल ही में चौथे जुलाई समारोह के दौरान एक साथ देखा गया था जब प्रियंका ने निक जोन्स के परिवार के साथ समय बिताया था। इसके अलावा दोनों को साथ में न्यूयॉर्क की गलियों में साइकिलिंग करते हुए भी देखा गया था।

हालाँकि इन दोनों को करीब लाने का क्रेडिट ड्वेन जॉनसन ले रहे है लेकिन फिर भी लोगों का मानना है कि इन दोनों की सबसे पहले मुलाकात पिछले साल मेट गाला केदौरान हुई थी। इसके बाद जब प्रियंका और निक की एक यॉट पर पार्टी करते हुए तस्वीरें वायरल हुई तब लोगों ने ये माना कि दोनों के दूसरे को डेट कर रहे है। इसके बाद प्रियंका निक की कजिन की शादी में भी गई थी।

अगर फिल्मों की बात करते तो हाल ही में क्वांटिको सीरीज में नजर आने वाली प्रियंका जल्द ही सलमान खान के साथ अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्देशित फिल्म 'भारत' में नजर आएगी। इसके अलावा प्रियंका के सोनाली बोस की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में भी काम कर रही है जिसमें उनके अपोजिट फरहान अख्तर नजर आएंगे।

Related News