2 दिसंबर को देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और पॉप स्टार निक जोनस ने शादी की और बीती रात यानी कि 4 दिसंबर को इस जोड़ी ने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मीडिया के सामने आकर जमकर पोज दिए। दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे थे।

रिसेप्शन के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने एम्ब्रॉइडेड बीज कलर का इंडियन एथनिक आउटफिट पहना। रिसेप्शन के मौके पर निकयंका एक-दूसरे की आंखों में डूबे नजर आए।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवार के सभी सदस्यों ने इस रिसेप्शन पार्टी को अटेंड किया।

Related News