अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 3 महीनों पहले शादी की है और अब उनके भाई सिद्धार्थ भी इशिता कुमार से शादी करने के लिए तैयार हैं। 36 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने भाई की रोका समारोह की कुछ तस्वीरें शेयर की, जो ताज पैलेस नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। इसमें केवल परिवार के सदस्य ही शामिल थे। प्रियंका ने ये फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि "मुझे मेरे बेबी भाई पर बहुत गर्व है। इशिता, परिवार में आपका स्वागत है ... आप दोनों एक साथ बहुत खूबसूरत लगते हैं ... मैं आप दोनों के भविष्य के लिए शुभकामना देती हूं! हैप्पी रोका !!" प्रियंका और निक, जिनकी शादी को लगभग तीन महीने हो चुके हैं, मंगलवार देर रात नई दिल्ली पहुंचे।

सिद्धार्थ चोपड़ा, जो पुणे में एक पब के मालिक हैं, प्रियंका से छह साल छोटे हैं। सिद्धार्थ और इशिता पिछले कुछ समय से डेटिंग कर रहे हैं और इशिता ने सिद्धार्थ, प्रियंका और मधु चोपड़ा के साथ नए साल का जश्न भी मनाया था। उन्होंने न्यूयॉर्क में एक ग्रुप फोटो भी शेयर की थी। सिद्धार्थ चोपड़ा अक्सर इशिता की इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दिखाई देते हैं।

भारतीय परिधान में निक बेहद हैंडसम दिख रहे थे। इस दौरान उन्होंने वाइट कलर का कुरता पायजामा पहना। प्रियंका ने भी वाइट कलर की एक इंडियन ड्रेस पहनी।

इस बीच, नई दिल्ली आने पर, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी और निक जोनास की एक फोटो शेयर की और लिखा कि: "अब तक का सबसे अच्छा ट्रेवल बडी... हैलो, दिल्ली ... वापस आकर बहुत अच्छा लगा।" प्रियंका चोपड़ा के परिवार के कुछ लोग दिल्ली में रहते है और वास्तव में, उन्होंने राजधानी में अपने परिवार के सदस्यों के लिए शादी का रिसेप्शन भी आयोजित किया था।

प्रियंका चोपड़ा को हाल ही में Isn't It Romantic में नजर आई थी ,जो 28 फरवरी से भारतीय दर्शकों के लिए Netflix पर स्ट्रीम हो चुकी है। उनका आगामी प्रोजेक्ट द स्काई इज़ पिंक है, जो शोनाली बोस द्वारा निर्देशित है। वह सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ फिल्म का सह-निर्माण कर रही हैं।

Related News