भारत के सबसे बड़े बिजनेस मैन मुकेश अंबानी के बेटे की सगाई के बाद अब उनकी बेटी ईशा अंबानी की सगाई भी होने जा रही है। पिछली बार की तरह इस सगाई में बॉलीवुड और देश की कई दिग्गज हस्तियां शामिल होने वाली है। खास बात यह है कि ईशा और आनंद पीरामल इटली में सगाई करेंगे और सगाई का जश्न तीन दिनों तक चलेगा।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने मंगेतर निक जोनस के साथ नजर आई। सगाई में दोनों ही ट्रेडिशनल लुक में नजर आएं। जहां एक तरफ देसी गर्ल प्रियंका ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा की गई पेस्टल कलर की साड़ी पहनी वही उनके मंगेतर निक जोनस भी ट्रेडिशनल सूट में नजर आए जिसमें वो काफी स्मार्ट लग रहे थे। प्रियंका ने अपने बालों को खुला रखा था और नेचुरल मेकअप किया हुआ था।

सगाई से उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और उनके फैंस को काफी पसंद भी आ रही है। प्रिंयका और निक अपनी डेटिंग की खबरों से लेकर सगाई तक लगातार सुर्खियों बटौर रहे है। दोनों को सगाई के बाद एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा रहा है।

वही सगाई में पार्टी में बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए। इसके साथ ही बॉलीवुड के अभिनेता अनिल कपूर को भी देखा गया वो भी ब्लैक एंड व्हाइट सूट में नजर आए।

Related News