रातों रात सोशल मीडिया क्वीन बनी प्रिया प्रकाश वारियर इन दिनों फिर चर्चा में है। इस बार किसी फिल्म या नैन-मटका की वजह से नहीं बल्कि अपनी फीस को लेकर चर्चा में है। कुछ समय पहले प्रिया को मुंबई फिल्म सिटी में स्पॉट किया गया।

खबरों की मानें तो प्रिया यहां अपना पहला कॉमर्शियल ऐड शूट करने आई थीं। अपनी फिल्म 'ओरू अदार लव' के 26 सेकंड के एक वीडियो में अपने को-स्टार रोशन अब्दुल को इशारों से घायल करने वाली प्रिया प्रकाश आज स्टार बन गई है। अब उनके पास काम की कोई कमी नहीं है। पूरी दुनिया आज उनको जानने लग गई है। इसलिए अब उन्हें ऐड और फिल्मे मिलना भी शुरू हो गई है। लेकिन खास बात यह है कि प्रिया इस ऐड के लिए जो फीस ले रही हैं उसे जानकर आप हैरान रह जायेंगे।

प्रिया ने अपने पहले ऐड के लिए 1 करोड़ रुपए फीस ले रही हैं। एक न्यूकमर एक्ट्रेस के लिए यह फीस बहुत ज्यादा है। प्रिया ने सोशल मीडिया पर अपनी बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए इतनी फीस मांगी होगी। अगर ऐसा ही रहा तो फीस के मामले में प्रिया प्रकाश, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को भी पीछेेे छोड़ देंगी। खास बात तो यह प्रिया प्रकाश ने अभी तक बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा है।

Related News