बॉलीवुड के अभिनेता अभिनेत्रियां अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। इसके अलावा स्टार्स की अपनी कई कॉन्ट्रोवर्सी भी होती है। आज हम आपको जिस अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं उसका पूरा जीवन कॉन्ट्रोवर्सी से भरा हुआ रहा है। हम बात कर रहे हैं महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट की। पूजा भट्ट ने महज 17 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में एंट्री कर ली थी। अब वह फिल्मों में कम ही नजर आती है लेकिन वह आज भी एक अच्छी फिल्म निर्माता- निर्देशक हैं।

पूजा भट्ट एकमात्र ऐसी अभिनेत्री हैं जिनका उनके पिता महेश भट्ट के साथ ही लिप टू लिप फोटो सामने आया था। ये एक मैगजीन के कवर फोटो के लिए एक तस्वीर थी जिसने ना जाने कितने ही सालों तक सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद वे काफी विवादों में भी रही। स्थिति इतनी बिगड़ चुकी थी कि महेश भट्ट ने यहां तक कह दिया था कि अगर पूजा भट्ट उनकी बेटी नहीं होती तो वो उस से शादी कर लेते।

रणवीर शोरी के साथ रिश्ता

पूजा भट्ट का नाम बॉलीवुड के कई सितारों के साथ नाम जोड़ा जा चुका है। उनका रिश्ता रणवीर शौरी के साथ भी काफी लंबा रहा है। दोनों के रिलेशनशिप की शुरुआत दोस्ती से हुई थी जो कि बाद में प्यार में बदल गई थी। हालाकिं बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इंटरव्यू के दौरान पूजा भट्ट ने बताया था कि रणवीर शोरी कभी भी बाकी कपल्स की तरह अनबन के दौरान उनको नहीं मनाते थे बल्कि चुप्पी साध लेते थे जबकि पूजा कई बार हिंसक भी हो जाया करती थी।


मनीष मखीजा के साथ रिलेशनशिप

रणवीर शोरी से ब्रेकअप के बाद पूजा भट्ट का नाम मुंबई के एक रेस्टोरेंट ओनर और विजे मनीष मखीजा के साथ जोड़ा गया। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2003 में शादी कर ली थी। यह रिश्ता 11 साल तक चला और फिर दोनों अलग हो गए। इस रिश्ते के बाद भी पूजा भट्ट का कई बार किसी ना किसी अभिनेता के साथ रिश्ता बताया गया। इसी के साथ पूजा भट्ट मैगजीन के कवर के लिए 90 के दशक में एक बार पूजा भट्ट अपने बोल्ड फोटोशूट को लेकर भी काफी सुर्खियों में आ गई थी। लेकिन सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी उनकी अपने पिता महेश भट्ट के साथ रिलेशन में रहने के कारण ही रही।

Related News