बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस दीपिका इन दिनों अपनी आगमी फिल्म 'छपाक ' की शूटिंग कर रही है। दीपिका की शादी के बाद ये उनकी पहली फिल्म है। वही बात करें रणवीर सिंह की तो अपनी शादी के बाद वे बॉक्स ऑफिस पर लगातार दो हिट फिल्म कर चुके है। इन सब के बिच हाल ही में दीपिका उनके एक्स रणबीर कपूर से मिली।
दरसअल दीपिका एक इवेंट में रणबीर के साथ नज़र आयी थी। इस दौरान दोनों की एक अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। इस दौरान दोनों पिंक कलर के कॉम्बिनेशन में दिखाई दिए। जहां इस इवेंट में दीपिका पिंक कलर के वन पीस ड्रेस में नज़र आयी , वहीं रणबीर कपूर भी पिंक स्वेट शर्ट और ब्लू जींस में हैंडसम लग रहे थे।

इवेंट से बहार निकलते समय दोनों ने एक - दूसरे अच्छे से अलविदा कहा और अपने अपने रस्ते पर चले गए। दोनों की बॉन्डिंग को देखकर साफ़ लग रहा था कि शायद दोनों अब काफी अच्छे दोस्त बन गए है।
बता दे कि दीपिका अपनी शादी से पहले , रणवीर को डेट करने से पहले वे रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन रणबीर से ब्रेकअप
के बाद दीपिका काफी टूट गयी थी।

कहा जाता है कि वे डिप्रेशन का शिकार भी हो गयी थी। लेकिन बाद में उनकी लाइफ में रणवीर सिंह के आने से दीपिका ,
पिछली बुरी यादों को भूल गयी है। शादी के बाद इन दोनों की ये फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रही है। बता दे कि दीपिका अब अपनी शादीशुदा लाइफ में रणवीर सिंह के साथ काफी खुश है। इस इवेंट में दीपिका ने रणवीर सिंह के गाने ' लड़की आंखे मारे' पर रणबीर के साथ डांस के साथ जमकर एन्जॉय भी किया ।

Related News