बेंगलुरु पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के घर पर छापा मारा है। बेंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टर दोपहर 1 बजे उसके घर आए और छापेमारी शुरू की। छापे ने विवेक ओबेराय के बहनोई आदित्य अल्वा की कथित रूप संलिप्तता के चलते छापेमारी की जा रही है। बेंगलुरु पुलिस विवेक के जुहू स्थित घर पर सर्च वारंट लेकर पहुंची है।

बेंगलुरु पुलिस द्वारा बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबरॉय के घर पर छापामारी की गई है और इस छापेमारी को लेकर मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि विवेक ओबरॉय के बहनोई आदित्य अल्वा फरार हैं और पुलिस को शक था कि वह उनके साथ हो सकते हैं और इसी मामले को लेकर अदालत से जारी किए गए एक वारंट को लेकर अपराध शाखा टीम बेंगलुरु से मुंबई अभिनेता के घर पहुंची और वहां पर छापेमारी शुरू की है।

वह इसके अलावा बेंगलुरु में आदित्य अल्वा के घर की भी तलाशी ली गई है और बताया जा रहा कि छापामारी के दौरान बेंगलुरु पुलिस के दो स्पेक्टर करीब 1:00 बजे विवेक ओबरॉय के घर पहुंचे वहीं आपको बता दें कि विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अल्वा कर्नाटका के पूर्व मंत्री जी वारा जलवा के बेटे हैं।

वही इसके अलावा आपको बता दें कि आदित्य अल्वा पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लोगों को कथित रूप से ड्रग सप्लाई करने का आरोप लगा है जिसके मामले की जांच की जा रही है और इसी मामले को लेकर अब विवेक ओबरॉय के घर पर भी छापेमारी की जा रही है।

आदित्य अल्वा ड्रग्स मामले में जांच एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आदित्य अल्वा फरार था। और हमें जानकारी है कि अल्वा अपने घर में छिपी है। इसलिए हम जांच करने आए। इसके लिए अदालत से एक वारंट भी प्राप्त किया गया है

Related News