बॉलीवुड इंडस्ट्री में आयशा टाकिया का जाना माना नाम है। वे अब तक कई फिल्मे कर चुकी हैं और लोगों ने उनके अभिनय की खूब तारीफ भी की है। आयशा अपनी एक्टिंग के साथ अपनी खूबसूरती के कारण भी चर्चा में रहती है। आयशा टाकिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और यह आए दिन कोई न कोई तस्वीर फैंस के बीच साझा करते रहती हैं। आयशा ने कई बार अपने बेटे की फोटोज भी शेयर की है और उनका बीटा क्यूटनेस में करीना कपूर के बेटे तैमूर को भी मात देता है।

स्टारकिड्स की पॉपुलैरिटी में अब तक सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान सबसे आगे हैं। तैमूर की पॉपुलैरिटी को कोई भी नन्हा स्टारकिड टक्कर नहीं दे पाया है। लेकिन आयशा टाकिया का बेटा वाकई बेहद क्यूट है उसे वे लाइमलाइट से दूर ही रखती है।

आयशा टाकिया अपने बेटे मिकाइल की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके बेटे मिकाइल का जन्म 2013 में हुआ था और वह 7 साल के हो गए हैं। जब आयशा टाकिया ने अपने बेटे मिकाइल को जन्म दिया तो उसके बाद फिल्म इंडस्ट्री से उन्होंने दूरियां बना ली।

उनके बेटे अक्सर घर में मस्ती करते हुए नजर आते हैं और इसके फोटोज और वीडियो आयशा अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती है। शादी के बाद आयशा टाकिया ने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया था। आखरी बार अभिनेत्री फिल्म “वांटेड” में नजर आई थीं।

Related News