टीवी सीरियल नागिन 3 दर्शकों को बहुत ही पसंद है| कलर्स चैनल पर चल रहे इस टीवी शो ने पर्ल वी पुरी को सभी का फेवरेट बना दिया है| इस टीवी सीरियल में ये माहिर का किरदार निभा रहे है| सुरभि ज्योति इस सीरियल में बेला के किरदार में नजर आ रही है| इन दोनों की जोड़ी अब दर्शकों की सबसे फेवरेट बन गयी है| लेकिन पर्ल अब जल्दी ही अपने नए टीवी शो में एक खूबसूरत अभिनेत्री से रोमांस करने वाले है|

पर्ल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सोनी टीवी के शो दिल की नजर से खूबसूरत से की थी| इन्हें पॉपुलैरिटी मिली फिर भी ना माने बदतमीज़ दिल, मेरी सासू माँ और नागिन 3 से| लेकिन अब नागिन 3 टीवी शो जल्दी ही ऑफ एयर होने वाला है|

नागिन 3 के बंद होने से दर्शक अपने फेवरेट एक्टर पर्ल को स्क्रीन पर नहीं देख पाएंगे| अगर आप भी पर्ल के फैन है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है| पर्ल आपके लिए एक और नया टीवी शो लेकर आ रहे है|

कसम तेरे प्यार की सीजन 2 में पर्ल अभिनेत्री इशिता दत्ता के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे| एकता कपूर अपने फेवरेट टीवी सीरियल कसम तेरे प्यार की का दूसरा सीजन लेकर आ रही है| पहले सीजन में शरद मल्होत्रा और कृतिका सेंगर ने मुख्य किरदार निभाया था|

पहले सीजन की तरह इस बार यह टीवी सीरियल नार्मल नहीं होगा बल्कि इसमें सुपरनेचुरल और थ्रिल का तड़का भी आपको मिलने वाला है| एकता कपूर सुपरनेचुरल टीवी शो लगातार लाती रहती है| नागिन 3 के बाद यह टीवी शो दर्शकों को बहुत पसंद आएगा|

Related News