इंटरनेट डेस्क| दोस्तों बॉलीवुड की दो बहनें प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों बहनें अक्सर एक दूसरे के साथ समय बिताती नजर आती है। हाल ही में जब प्रियंका अपने कथित बॉयफ्रेंड निक जोंस के साथ भारत आई थी जब परिणीति प्रियंका के साथ गोवा में थी। उस दौरान दोनों ने जमकर मस्ती की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो हुई थी।

अब हाल ही में किसी ने परिणीति को प्रियंका चोपड़ा कह कर पुकारा तो उन्होंने 'शट अप' कहकर उसे चुप करा दिया। अकसर परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आते रहते है। शनिवार को परिणीति और अर्जुन ने डिजाइनर शांतनु एंड निखिल के लिए रैम्प वॉक किया। इस दौरान जोड़ी ब्लैक आउटफिट में बेहद शानदार लग रही थी।

दरअसल, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर फैशन डिजाइनर जोड़ी शांतनु और निखिल के कलेक्शन की लॉन्च पर पहुंचे। दोनों ने साथ में रैंप वॉक किया। जामुनी रंग के फूलों की प्रिंट वाले काले रंग की ड्रेस में दोनों स्टाइलिश लग रहे थे। इस दैरान अर्जुन ने कई दफा एक्ट्रेस की टांग खिंचाई की।

इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे, परिणीति के पीछे चल रहे अर्जुन कपूर उन्हें प्रियंका चोपड़ा के नाम से बुला रहे हैं। खुद के नाम की जगह कजिन सिस्टर प्रियंका का नाम सुनकर, परिणीति उन्हें शानदार रिएक्शन देना बिल्कुल नहीं भूलती हैं।

अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर परिणीति चोपड़ा के साथ मस्ती करते हुए वीडियो जारी किया, जिसमें अर्जुन उन्हें पीछे से प्रियंका चोपड़ा बुला रहे हैं। अपने नाम की जगह बड़ी बहन का नाम सुन परिणीति पहले शरमा जाती हैं। फिर 'शट अप' कह कर अर्जुन की बोलती बंद कर देती हैं।

Related News