बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धुपिया ने अपने बॉयफ्रेंड अंगद बेदी से इस साल 10 मई को अचानक शादी कर ली और ऐसा करके उन्होंने सबको हैरान कर दिया था। उनकी अचानक हुई शादी को लेकर खबरें आ रही थी कि नेहा धुपिया के प्रेगनेंट होने की वजह से इतनी जल्द ही अचानक शादी कर ली थी। इन खबरों पर प्रश्न पूछे जाने पर अभिनेता ने हर बार इनकार कर दिया। लेकिन लगता है कि अफवाहें सच थीं।

बॉलीवुड की यह कपल वर्तमान में एक साथ छुट्टियां मना रहा है। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर की और अपने फैंस को हैरान कर दिया। जी हां, इस फोटो में नेहा धुपिया अपने पति अंगद बेदी के साथ नजर आ रही है और साथ ही उनका बेबी बम्प दिखाई दे रहा है। नेहा ने फोटो शेयर की और उनके द्वारा शेयर की गई इस फोटो में नेहा धूपिया अंगद बेदी की बाहों में हैं और अंगद बेदी उनके पेट की ओर इशारा कर रहे हैं। नेहा ने फोटो को शेयर करते हुए उसे कैप्शन दिया "नई शुरुआत हो रही है...हम तीन...सतनाम वाहे गुरु। "

अंगद और नेहा के चेहरे पर घर आने वाले इस नए मेहमान की खुशी साफ नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर उनके द्वारा शेयर की गई इस फोटो के बाद नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी को लेकर चल रहे कयासों पर विराम लग गया है।

नेहा धूपिया ने दिल्ली में बहुत ही चुपचाप तरीके से अंगद बेदी से शादी की थी और इस बात की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया के जरिये दी। एक बार फिर कपल ने अपने जीवन की इस बड़ी खूबखबरी को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी है।

Related News